फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The relationship was broken after the dowry demand for a car was not met.

Moradabad News: दहेज में कार की मांग नहीं मानने पर रिश्ता तोड़ा

Thu, 26 Feb 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 26 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The relationship was broken after the dowry demand for a car was not met.
कुंदरकी। दहेज में कार की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी नगर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र में बताया कि 26 अगस्त 2025 को उसकी पुत्री का रिश्ता मुगलपुरा क्षेत्र निवासी बिलाल के साथ तय किया था। मंगनी के दौरान आभूषण, वस्त्र एवं नकद राशि समेत काफी खर्च किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाह की तिथि आगामी 29 मार्च 2026 निर्धारित होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गईं और निमंत्रण पत्र भी छपवा दिए गए थे। आरोप है कि 14 फरवरी को युवक के पिता ने फोन कर बातचीत के लिए बुलाया। अगले दिन मुरादाबाद स्थित उनके आवास पर हुई बातचीत में दहेज में कार की मांग रखी गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मांग पूरी न करने में पर युवक के परिवार में शादी से इन्कार कर दिया गया, साथ में अभद्र व्यवहार किया गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बिलाल उसके पिता मशकूर, निहाल और दो महिलाओं समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed