{"_id":"66848da321b8a0164004de86","slug":"the-railway-station-canteen-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-431556-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जर्जर भवन में चल रही रेलवे स्टेशन की कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जर्जर भवन में चल रही रेलवे स्टेशन की कैंटीन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आईआरसीटीसी की कैंटीन जर्जर भवन में चल रही है। बारिश में छत से काफी पानी टपकने, सीलिंग गिरने के बाद कैंटीन संचालक ने अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी है। संचालक ने कहा कि भवन की स्थिति जर्जर है। कोई हादसा हुआ तो रेलवे के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
दून कैटर्स के संचालक ने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को पत्र लिखा। विभाग ने इसकी रिसीविंग भी संचालक को दी। विभाग में यह भी चर्चा है कि इंजीनियरिंग विभाग कैंटीन वाले भवन को जर्जर घोषित कर चुका है। इसके बावजूद आईआरसीटीसी ने वहां कैंटीन खुलवा दी। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने भवन के जर्जर घोषित होने से इनकार किया है। कैंटीन संचालक ने पत्र में लिखा है कि कैंटीन में रोजाना तमाम लोग नाश्ता व भोजन करने आते हैं। 20 से ज्यादा स्टाफ भोजन तैयार करने व व्यवस्थाएं बनाने में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि छत से पानी गिरने, प्लास्टर गिरने, सीलिंग गिरने की घटना हो चुकी है। पुरानी इमारत होने के कारण इसके लिंटर की मोटी लकड़ियां भी खिसक रही हैं। यदि जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो दुर्घटना हो सकती है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग को कैंटीन संचालक की ओर से पहली बार पत्र मिला है। जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनके अनुसार मरम्मत आदि कार्य करा दिया जाएगा।