फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The quack declared him dead, but later he was found breathing

Moradabad News: झोलाछाप ने घोषित किया मृत, बाद में चलती मिली सांसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The quack declared him dead, but later he was found breathing
चुचैला कलां/मंडी धनौरा(अमरोहा)। गांव चुचैला कलां में झोलाछाप ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। करीब 10 घंटे बाद महिला को सुपुर्द ए खाक करने से पहले अचानक उसकी सांसें लौट आईं। जिसके बाद परिजन फिर से महिला को डाक्टर के पास ले गए। हालांकि डॉक्टर ने फिर से उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसका दफीना कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फंदेड़ी सादात निवासी 28 वर्षीय एक महिला की शनिवार की सुबह करीब नाै बजे पेट में दर्द होने के बाद सांसें रुक गई थीं। परिजन महिला को गांव के ही एक झोलाछाप के पास लेकर गए थे। झोलाछाप ने महिला की नब्ज देखने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डेढ़ साल पूर्व ही महिला की शादी हुई थी। महिला के एक वर्ष की एक बेटी है। झोलाछाप द्वारा महिला की मौत की पुष्टि करने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारी में मौत की खबर कर दी।
विज्ञापन

परिजनों ने महिला को सुपुर्द -ए-खाक करने के लिए रात को नाै बजे का समय तय कर दिया। शाम होते ही रिश्तेदार-परिचित पहुंचने शुरू हो गए। रात को करीब आठ बजे परिवार की महिला दफनाने से पहले की प्रक्रिया को अंजाम दे रहीं थीं। इस दौरान शरीर में हरकत महसूस हुई। लगा। परिजनों ने फिर गांव के झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया। बीपी चेक कराया तो नॉर्मल था। परिजन उपचार के लिए महिला को चांदपुर स्थिति निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसका दफीना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed