{"_id":"68a77949e75e1cbc9c0d7092","slug":"the-protest-of-bhakiyu-going-on-in-the-ganna-bhavan-premises-has-ended-conditionally-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-713727-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गन्ना भवन परिसर में चल रहा भाकियू का धरना सशर्त समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गन्ना भवन परिसर में चल रहा भाकियू का धरना सशर्त समाप्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। गन्ना बकाया भुगतान समेत कई मांगों को लेकर चल रहा धरना भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना अधिकारियों से वार्ता के बाद बृहस्पतिवार की शाम सशर्त समाप्त कर दिया। शर्त रखी गई कि चीनी मिलें 30 अगस्त तक गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान करेंगी। भुगतान न होने पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद गन्ना कटौती की कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में चल रहे धरने का बृहस्पतिवार को मूंढापांडे सहित कई क्षेत्रों के किसानों ने पहुंचकर समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि काफी दिनों से बकाया गन्ने का अभी भुगतान नहीं हो सका। राणा ग्रुप की दो चीनी मिलों पर किसानों का 63 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों को ब्याज के साथ गन्ना का बकाया भुगतान मिलों को करना होगा।
आरोप लगाया कि यूरिया खाद के वितरण का सिस्टम ध्वस्त हो गया है। बाढ़ के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और कई किसानों के मकान ढह गए। किसानों की दुर्दशा को देखते हुए प्रदेश सरकार को बाढ़ पीड़ितों की कर्जमाफी करना चाहिए। छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण, एमएसपी लागू करने, मुरादाबाद से छजलैट, छजलैट से दलपतपुर बस संचालन की बहाली, कुचावली कन्या इंटर कॉलेज का फिर संचालन समेत कई मांगों को लेकर किसान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने किसान नेताओं से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। इस मामले में किसान नेताओं के अडिग होने पर चीनी मिल के अधिकारियों को बुलाया। किसानों का धरना सशर्त समाप्त किसानों का धरना रात में सशर्त समाप्त हो गया।
किसान नेताओं का कहना था कि राणा ग्रुप की बेलवाड़ा चीनी मिल पर 16.40 करोड़ और बिलारी चीनी मिल पर 44.59 करोड़ बकाया है। इसी प्रकार रामपुर जिले में करीमगंज चीनी मिल पर 15.65 करोड़ का गन्ना मूल्य बकाया है। तीनों चीनी मिलों का भुगतान 30 अगस्त तक नहीं करने पर प्रशासन केस दर्ज कर कार्रवाई करेगा। साथ ही चीनी मिलों के क्षेत्र में कटौती करेगा। इस मामले में चीनी मिल के अधिकारियों ने पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसी आधार पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने देर शाम धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरनास्थल पर किसानों में प्रदेश महासचिव डॉ. चरण सिंह, महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, नरेश प्रताप सिंह, धर्मेश सिंह, दीपक चौधरी, धर्मेश, श्याम विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।