{"_id":"689116d1c67a2d675509e0af","slug":"the-proposal-for-integrated-building-got-approval-from-the-committee-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-702053-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एकीकृत भवन के प्रस्ताव को कमेटी से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एकीकृत भवन के प्रस्ताव को कमेटी से मिली मंजूरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। एकीकृत भवन के प्रस्ताव को कमिश्नर की गठित कमेटी ने सोमवार को मंजूरी दे दी। अब यह प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए शीघ्र भेजा जाएगा।
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एकीकृत भवन के लिए कमेटी की बैठक हुई। तय किया गया कि सिविल लाइंस में जहां कमिश्नरी मौजूद है उसी स्थान पर एकीकृत भवन का निर्माण किया जाएगा। पहले मंडलीय एकीकृत कार्यालय कांठ रोड स्थित नई तहसील के पास बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था। बाद में कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय तहसील पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में हुई बैठक के दौरान तय किया गया कि अब मौजूदा कमिश्नरी में ही एकीकृत भवन बनाया जाएगा। यहां से 38 विभागों के मंडल स्तर के सभी अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस भवन का मुख्य मकसद आम जनता को अपने कार्यों के लिए जगह जगह कार्यालयों में चक्कर न काटना पड़े। एक ही भवन में सभी मंडलीय अधिकारियों से मुलाकात हो सके। बैठक में डीएम अनुज सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर, अपर निदेशक वित्त आदि अधिकारी मौजूद रहे।