{"_id":"68a0e39e4af64e53930a9a3d","slug":"the-procession-of-tajis-was-taken-out-with-sorrow-and-grief-moradabad-news-c-204-1-chn1003-122236-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रंजो गम के साथ निकाला गया ताजियों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रंजो गम के साथ निकाला गया ताजियों का जुलूस
विज्ञापन
बनियाठेर के गांव जनेटा में चेहल्लुम के मौके पर निकलता ताजियों का जुलूस। स्रोत आयोजक
बनियाठेर। गांव जनेटा में नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम के मौके पर गमगीन माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। हर तरफ या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद हुईं। शुक्रवार को करबला के शहीदों की याद शिद्दत के साथ मनाई गई। रंजो गम के साथ या हुसैन की सादाओं के बीच गमगीन माहौल में ताजिये निकाले गए। सारा दिन घरों पर इमाम हुसैन के जिक्र की महफिलें सजाई गईं। शहीदों की याद में मरसिए पढ़े गए। हलवा , मिठाई और शरबत बांटा गया। मुस्लिम समुदाय ने खत्मे कलाम पाक, फातिहा ख्वानी और शहीदों की याद में जिक्र की मजलिसें सजाईं।
जनेटा में ताजियों का जुलूस दोपहर में जोहर की नमाज के बाद निकलना शुरू हुआ। सभी इमामबाड़ों से ताजिए चलकर बड़े इमामबाड़े पर जमा हुए। जहां से ताजियों का जुलूस दरगाह स्थित करबला के लिए रवाना हुआ। मुख्य रास्तों से होते हुए जुलूस दरगाह जनेटा शरीफ पर पहुंच कर संपन्न हुआ। जहां मुल्क और कौम की कामयाबी की दुआएं मांगी गईं।
इस दौरान सैय्यद नासिर मियां, सैय्यद कमाल मियां, सैय्यद नाजिम मियां, मुस्लिम शाह, हाफिज रियाज अहमद , मो. सिराज, निसार अहमद, ताजियेदार जाकिर हुसैन, मो. जफर, मोहम्मद हनीफ, इश्तियाक हुसैन, आबिद अली, शब्बू चौधरी, वाहिद अली, मो. आकिल, मो. शफीक सहित भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।