{"_id":"6955875c8611b5b0a401d57d","slug":"the-problem-of-four-villages-facing-waterlogging-will-be-resolved-instructions-issued-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110449-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जलभराव से जूझ रहे चार गांवों की समस्या होगी दूर, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जलभराव से जूझ रहे चार गांवों की समस्या होगी दूर, निर्देश जारी
Thu, 01 Jan 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के ब्लॉक बिलारी और कुंदरकी के गांवों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने मौके की जांच की। उधर, पंचायत एडीओ ने सफाई कर्मियों की टीम गठित करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाकर जलभराव दूर करने के निर्देश दिए। कुंदरकी ब्लॉक के ताहरपुर और अहलादपुर में आबादी के रास्तों में जलभराव की समस्या के विरोध में बीते संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कार्यालय में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। एडीएम प्रशासन ने तहसीलदार बिलारी और बीडीओ कुंदरकी को शामिल करते हुए समस्या के समाधान के लिए टीम गठित कर दी थी। इस टीम ने दोनों ग्रामों में मौके पर जाकर जलभराव होने की समस्या की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है, शीघ्र ही उस पर कार्रवाई की जाएगी।
तीन जनवरी से चलेगा विशेष सफाई अभियान : बिलारी ब्लॉक के सहसपुर गांव के कई रास्तों पर जलभराव की समस्या है। चार माह से सफाई कर्मी तैनात न होने से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। करसरा गांव में आबादी के निकट से होकर जा रही सड़क पर गंदा पानी भरा है। पुराना तालाब का पानी ओवरफ्लो हो जाने से सड़क पर बह रहा है। बिलारी बीडीओ नरेशपाल सिंह ने एडीओ पंचायत को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि सहसपुर गांव में एक जनवरी से तीन जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए दस सफाई कर्मियों के समूह को नामित कर दिया गया है, जबकि करसरा गांव में पांच सफाई कर्मियों के समूह की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित सफाई कर्मियों को सूचना भेजते हुए कार्य से गैरहाजिर रहने पर वेतन काटने की भी चेतावनी दी गई है।