फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The price of potato storage bags has increased by two to three times.

Moradabad News: आलू भंडारण वाले बैग की कीमत दो से तीन गुना तक बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The price of potato storage bags has increased by two to three times.
मुरादाबाद। आलू पहले ही दुर्दशा का शिकार है, किसानों की लागत तक नहीं लौट रही है लेकिन इसी बीच बारदाना बनाने वाली कंपनियों ने भी लेनो बैग सहित जूट बैग की कीमतें भी दो से तीन गुना तक बढ़ा दी हैं। जिससे किसानों को खेतों से आलू की फसल को मंडी तक लाना और महंगा हो गया है। भारतीय आढ़ती किसान यूनियन ने मुरादाबाद और संभल के एसडीएम को अचानक मूल्यवृद्धि करने वाली बैग कंपनियों की जांच कर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आलू की फसल इस बार खेतों से मंडी तक पहुंचते ही घाटे का सौदा बन गई है। संभल जिले से आलू लेकर मुरादाबाद मंडी आए शाहिद हुसैन ने बताया कि आलू की खोदाई होते ही इस बार फसल के दाम गिर गए, जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फसल अच्छी थी लेकिन भाव न मिलने से किसानों की लागत भी नहीं निकल रही है। खेतों से मंडी तक लाने का किराया भी मुश्किल से निकल रहा है, मंडी में आलू के भाव 100 से 150 प्रति बोरी हैं। इसी बीच बैग बनाने वाली कंपनियों ने लेनी बैग (जालीदार) की कीमत आठ रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दी है। वहीं जूट का बैग जो अब तक 12 से 14 रुपये का मिल रहा था, उसकी कीमत को भी बढ़ाकर 25 से 26 रुपये प्रति बोरी कर दिया है, जिससे खेतों से मंडी तक आलू को लाने का खर्च और अधिक बढ़ गया है। जिससे किसानों का नुकसान और अधिक बढ़ गया है। लेनो बैग जालीदार होता है, इसलिए आलू भंडारण के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है, इन दिनों इस बैग की अधिक आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


--
फोटो-1002
- आलू की दुर्दशा हो रही है, ऐसे में कंपनियों ने लेनो बैग व जूट के बैग की कीमत तो दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। यह मनमानी है, क्योंकि अभी बैग बनाने की कोई सामग्री महंगी नहीं हुई, इसके बावजूद बैग को महंगा करने से किसान व आढ़तियों दोनों को ही भारी नुकसान हो रहा है। एसडीएम संभल व मुरादाबाद को भी इस बाबत ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय आढ़ती किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed