फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The price of oil sugar and pulses started increasing as soon as the lockdown was heard, inflation was hit on the public

लॉकडाऊन की आहट सुनते ही बढ़ने लगे तेल चीनी और दालों के दाम, जनता पर पड़ रही महंगार्इ की मार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
The price of oil sugar and pulses started increasing as soon as the lockdown was heard, inflation was hit on the public
मुरादाबाद। बाजार में पर्याप्त सामान है, उसके बावजूद खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसे नवरात्र और रमजान का असर मानें या कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देख मुनाफाखोरों की साजिश, लेकिन इन दिनों बढ़े दामों ने आम आदमी को परेशान किया है। पिछले 15 दिनों में बढ़ी महंगाई ने रसोई के बजट को असंतुलित कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दो सप्ताह में ही दाल, चीनी, तेल और आलू, प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया है। तेल की कीमतों में पिछले दो सप्ताह में 1500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अरहर की दाल के दामों में भी 1000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, चीनी के दामों में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। 15 दिन पहले 95 रुपये प्रति किलो बिकने वाली अरहल की दाल 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। जबकि सरसों का तेल पर 15 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जो 150 से बढ़कर 165 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। चीनी के दामों में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हुई है। जो आलू 10 रुपये किलो बिक रहा था। वह अब 18 से 20 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। प्याज 13 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन

किराना दुकानदार जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉकडाउन लगने की आहट से बड़े व्यापारियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। जिसके कारण पिछले दो सप्ताह में ही घरेलू उपयोग के सामान में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह में हुई दाल तेल चीनी के दामों में बढ़ोत्तरी
सामान एक अप्रैल को दाम प्रति किलो में 16 अप्रैल को दाम प्रति किलो में
उड़द 95-100 110-115
चना 90-95 115-120
अरहर 95-100 105-110
सरसों का तेल 140-150 165-170
चीनी 35-36 38
आलू 10-12 15-18
प्याज 10-15 15-20
रिफाइंड 140-150 160
राजमा 105-110 115-120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed