फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The prestige of BJP, SP and BSP is at stake of elections.

Moradabad News: प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा, सपा और बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The prestige of BJP, SP and BSP is at stake of elections.
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मंडल की चार सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों के लिए बसपा, सपा और भाजपा के प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। इस कारण तीनों दलों के प्रमुख नेता सीटों को जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की चार सीटें मुरादाबाद, रामपुर, नगीना एवं बिजनौर सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होंगे। पिछले चुनाव 2019 के चुनाव में सपा, आरएलडी और बसपा का गठबंधन था। इस बार बसपा अकेले चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

इसी कारण बसपा प्रमुख मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा कर चुके हैं। भाजपा चारों सीटों को अपने पाले में करने के लिए एक साल से प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार दौरा कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा भी कर चुके हैं। भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर कब्जा करने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। भाजपा का सहयोग करने के लिए आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुरादाबाद में जनसभा भी कर चुके हैं। वहीं इन सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए सपा और बसपा अपने अपने ढंग से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और आरएलडी का इस बार मंडल में अपना खाता खोलने की चुनौती है। रामपुर उप चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली थी। मंडल की संभल लोकसभा सीट पर तीसरे और अमरोहा लोकसभा का चुनाव दूसरे चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article