फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The playground of Mukhtiyarpur Nawada is in a bad condition

Moradabad News: मुख्त्यारपुर नवादा का खेल मैदान बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The playground of Mukhtiyarpur Nawada is in a bad condition
कांठ। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बने खेल के मैदान अनदेखी के कारण बदहाली का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


कांठ तहसील व विकास खंड छजलैट के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में पहाड़मऊ को जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के पास युवाओं की प्रतिभाएं निखारने के लिए बना खेल मैदान बदहाली को बयां कर रहा है। मैदान में बना वॉलीबॉल ट्रैक जगह-जगह से टूट गया है। मैदान में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां निकल आई हैं। जिस कारण कई महीने से युवाओं ने मैदान में खेलना भी बंद कर दिया है। आलम यह है कि हल्की बारिश में भी इस मैदान में पानी भर जाता है, पानी निकासी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं होने से युवाओं को दिक्कत होती है। दूसरी ओर इस मैदान में अन्य खेल संसाधनों का भी अभाव है। ग्राम पंचायत मुख्त्यारपुर नवादा के ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव चौहान का कहना है कि खेल मैदान की साफ-सफाई कराकर क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed