फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The performance of BJP's Muslim councilor candidates will prove decisive

Moradabad News: निर्णायक साबित होगा भाजपा के मुस्लिम पार्षद प्रत्याशियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The performance of BJP's Muslim councilor candidates will prove decisive
मुरादाबाद। नगर निगम चुनाव में भाजपा के मुस्लिम पार्षद प्रत्याशियों का प्रदर्शन निर्णायक होगा। इस बार भाजपा ने शहर के 14 वार्डों में मुस्लिमों पर दांव लगाया है। इन 14 वार्डों में मतदाताओं की संख्या करीब 1.62 लाख है। ऐसे में इन वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवरों के सहारे मेयर का भी नैया पार हो सकता है।
विज्ञापन

आम तौर पर भाजपा मुस्लिमों से दूरी बनाकर रखती है। लेकिन अब ये दूरी नजदीकियों में बदलने लगी है। मुरादाबाद नगर निगम चुनाव में 70 में 64 वार्डों में भाजपा ने पार्षद पद के उम्मीदवार उतारे हैं। इन 14 वार्ड ऐसे हैं, जहां पार्टी ने मुस्लिमों को अपना प्रत्याशी बनाया है। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार भाजपा ने मुस्लिमों को चुनाव में उतारा है। ये सभी मुस्लिम बहुल्य इलाके हैं। इन वार्डों 162289 वोटर हैं। अभी तक इन वार्डों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। लेकिन इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में मुस्लिम प्रत्याशियों के जरिए पार्षदों की संख्या के साथ मेयर के चुनाव में मतों की संख्या बढ़ने के आसार है। जो चुनाव परिणाम में भाजपा के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed