फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The people of Moradabad will get the gift of air service on the new year

मुरादाबाद के लोगों को नए साल पर मिलेगी हवाई सेवा की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The people of Moradabad will get the gift of air service on the new year
मुरादाबाद। प्रदेश के नागरिक उड्डयन, वक्फ, हज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में तेजी के साथ विकास हो रहा है। बरेली सहित कई जगहों पर हवाई सेवा की शुरुआत हो चुकी है। मुरादाबाद के मूंढापांडे में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी में यहां से हवाई सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने पीएम मोदी के आठ जनवरी को कानपुर में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापारियों और व्यापार संगठनों के लोगों से अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचे में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लोग काफी समय से यहां से हवाई सेवा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मूंढापांडे में हवाई पट्टी और सभी आवश्यक निर्माण कार्य बनकर तैयार हो चुके हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उसे सौंपा जा चुका है। केंद्र सरकार से एनओसी की आवश्यकता होती है। इसके लिए आवेदन किया जा चुका है। दिसंबर के अंत तक एनओसी प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद जनवरी में यहां से भी उड़ानें शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास एजेंडे पर सरकार काम कर रही है। यही वजह है कि सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। वर्ष 2022 के चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, जबकि भाजपा के शासनकाल में कुछ गुंडे या तो शहर छोड़कर दूर चले गए तो कुछ इतनी दूर चले गए जिनका वापस आना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदी ने कहा कि जो इस देश की भलाई चाहता है। देश को ऊंचाई पर देखना चाहता है। वह सारे लोग भाजपा के साथ हैं। जो गुंडों के समर्थक हैं सिर्फ वही हमारे (भाजपा) के साथ नहीं है। उन्होंने सपा शासनकाल और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। नौकरियों में जाति-बिरादरी के साथ-साथ रेट भी तय था। जबकि भाजपा की सरकार में योग्यता के अनुसार बिना किसी भेदभाव के नौकरी मिली है। नंदी ने जिन्ना के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मुस्लिमों का वोट हथियाने के लिए जिन्ना को अपना आदर्श बता रहे हैं। ऐसे लोग मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए ओसामा बिन लादेन को भी अपना आदर्श बताएंगे। बसपा शासनकाल में भी भ्रष्टाचार चरम पर रहा। बसपा सुप्रीमो पर टिकट तक बेचने का आरोप लगाया। नंदी ने कहा कि कांग्रेस हासिए पर है। कांग्रेस की सभाओं में जो भीड़ दिख रही है वह टिकट पाने और चुनाव लड़ने के लिए पैसा मिलने की उम्मीद में जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed