फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The party and the government are with the families of the victims: Bhupendra

पार्टी और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ : भूपेंद्र

Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The party and the government are with the families of the victims: Bhupendra
​बिलारी नगर में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-संवाद - फोटो : अमर उजाला
बिलारी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी और प्रदेश सरकार पूरी तरह से मुंडिया जैन के पीड़ित परिवारों के साथ है। मृतक मजदूरों के आश्रितों के प्रति पूरी संवदेना है। मृतक आश्रितों को सरकार के अलावा संगठन से भी उचित मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार सुबह मुंडिया जैन गांव का दौरा कर बिलारी लौटने के बाद यहां के लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुंडिया जैन गांव के नौ मजदूरों की हादसे में जान चली जाने की घटना का काफी दुखदायी है। प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन की पूरी संवेदनाएं मृतक मजदूरों के पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नियमों के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा मृतक मजदूरों के आश्रितों की पूरी मदद की जाएगी और भाजपा संगठन पदाधिकारियों की ओर से भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मुंडिया जैन गांव के मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार न मिलने की मजबूरी के चलते रोजगार करने उत्तराखंड जाने संबंधी सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर शीघ्र जानकारी कराएंगे। नगर में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से वार्ता कर यहां के पार्टी संगठन की प्रगति और अन्य कार्यों संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, भाजपा मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाशपाल, भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, नवैनी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा एडवोकेट, सुरेश सैनी,विश्वास यादव, आतिफ कमाल,ऋषिपाल सिंह, अभिनव चौधरी, डा. राजीव सैनी,सुनील आर्य, डा.गीता शर्मा, गीता चौधरी, निशा त्यागी आदि पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed