फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The orders of the Chief Minister are being blown openly

मुख्यमंत्री के आदेश की खुलेआम उड़ाई जा रहीं धज्जियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

कानपुर व सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई मौतों के मामले को भले ही प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं।टीआई ने बताया कि लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर नहीं करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
The orders of the Chief Minister are being blown openly
The orders of the Chief Minister are being blown openly - फोटो : TANDA

विस्तार

कानपुर व सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई मौतों के मामले को भले ही प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं। लेकिन टांडा तहसील में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। कृषि कार्य के लिए पंजीयन कराने के बाद न सिर्फ ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, बल्कि उनसे सवारियां भी ढोई जा रही हैं। शायद परिवहन विभाग और पुलिस मूक दर्शक बने हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बीते सप्ताह 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाने वालों पर सख्ती करने व उनसे 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल करने का आदेश जारी कर दिया था। कानपुर में हुई घटना पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हरकत में आए यातायात विभाग की ओर से 10 दिन का विशेष अभियान चलाने व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाने वालों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन आदेश कागजों पर ही चल रहा है। एक तरफ जहां लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारियां बैठाकर बहन के घर भात लेकर जाते दिखे। वहीं अन्य भारी वाहनों पर भी लोग सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते निकलते रहे। चंद पैसों के लालच में लोगों की जान जोखिम में डालने वाले लोगों पर पुलिस-प्रशासन की निगाह कब पड़ती है ये देखने का विषय है।
विज्ञापन

सवारी ढोने वाली आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाया जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठाए जाने को लेकर अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीआई सतीश कुमार आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीआई ने बताया कि लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर नहीं करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर सवारी ढोएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी ढोने के वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश शासन स्तर से आया है। इस बारे में पुलिस को कार्रवाई करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को इस आदेश के बारे में जानकारी नहीं है।
डॉ. अभिनीत कुमार, एसडीएम, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed