फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The one who was sent to smack smuggling in jail, his house inspector danced

जिसे स्मैक तस्करी में भेजा जेल, उसके घर दरोगा ने लगाए ठुमके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The one who was sent to smack smuggling in jail, his house inspector danced
मुरादाबाद। कच्ची शराब और स्मैक की तस्करी के लिए कई दशक से बदनाम रहे फकीरपुरा में हिस्ट्रीशीटर एवं स्मैक तस्करी के आरोपी के घर आयोजित एक कार्यक्रम में तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने जमकर ठुमके लगाए। दरोगा के तबादले के बाद आए इस वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के फकीरपुरा में शराब और स्मैक की बिक्री पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे दरोगा अभिषेक गुप्ता का ट्रांसफर कुशीनगर हो चुका है। उनके जाने के बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बताया गया कि ये वीडियो चार जून की रात का है। डीजे पर मैं शराबी, शराबी, मैं शराबी, गाना बज रहा है। वीडियो में उन पर नोट उड़ाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। दरोगा के हाथ में बीयर की बोतल है और वह बिना वर्दी के नाच रहे हैं। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया था। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दरोगा अभिषेक फकीरपुरा में हिस्ट्रीशीटर अरुण के घर आयोजित रिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने डीजे पर डांस किया।
विज्ञापन

एसओजी ने पकड़ा था आरोपी, दरोगा ने लिखाया था केस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने के हिस्ट्रीशीटर अरुण को एसओजी ने स्मैक की तस्करी में पकड़ा था। उस वक्त अभिषेक गुप्ता चौकी प्रभारी थे। उनकी ओर से इस मामले में केस दर्ज कराया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद अभिषेक और अरुण के बीच दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब और स्मैक तस्करों से दोस्ती निभाने में गैर जनपद हुआ तबादला
मुरादाबाद। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता को हिदायत दी थी कि वह अपने क्षेत्र में कच्ची शराब और स्मैक की तस्करी पर रोक लगाएं। बावजूद इसके कच्ची शराब की बिक्री बंद नहीं हुई। इसके अलावा भी एसएसपी के पास शिकायतें पहुंची थीं कि दरोगा ने कई ऐसे लोगों से भी दोस्ती कर ली है, जो गलत कार्यों में लिप्त हैं। एसएसपी ने एएसपी से पूरे प्रकरण की जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद अभिषेक का तबादला कुशीनगर कर दिया गया था।
उप निरीक्षक अभिषेक गुप्ता के खिलाफ पहले भी जांच की गई थी। जांच पूरी करने के बाद उच्च अफसरों को रिपोर्ट सौंपी गई थी। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्हें गैर जनपद भेजा गया था। वीडियो में दरोगा बीयर हाथ में लेकर डांस करता दिख रहा है। जांच में पाया गया है कि दरोगा हिस्ट्रीशीटर के घर एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों भेज भेज दी गई है।
- अनिल यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक
वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले भी दरोगा के खिलाफ शिकायतें आई थीं। तब जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दरोगा को गैर जनपद भेजा गया था। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। एसपी कुशीनगर को भी जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।

- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
मैं सरकारी सेवक हूं, लेकिन मेरा व्यक्तिगत जीवन भी है। वीडियो जिस दिन की बताई जा रही है उस दिन मेरी पोस्टिंग मुरादाबाद में नहीं थी। मैं अपने तैनाती जनपद से आया था। मेरा मुरादाबाद से कोई मतलब नहीं। मुझे इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करनी है।
- अभिषेक गुप्ता, सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed