फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The nation will be illuminated by three lakh earthen lamps from the 'Brass City'

Moradabad News: पीतल नगरी के तीन लाख दीयों से रोशन होगा देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The nation will be illuminated by three lakh earthen lamps from the 'Brass City'
मुरादाबाद। पीतल नगरी के दीयों की चमक इस बार दिवाली पर देश के लगभर हर शहर में दिखाई देगी। मुरादाबाद में तैयार करीब तीन लाख पीतल के दीये अयोध्या, दिल्ली, लखनऊ और बिहार समेत विभिन्न राज्यों व शहरों को भेजे जा चुके हैं। साथ ही स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए करीब 50 हजार दीपक उपलब्ध हैं। बर्तन कारोबारियों का कहना है कि बाजार में 20 से 100 रुपये तक की कीमत के दीपक अधिक संख्या में हैं। इनमें 20 से 30 रुपये वाले दीपकों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

लोहागढ़ और बर्तन बाजार की दुकानों पर दिवाली के लिए पीतल के दीपकों की खरीदारी हो रही है। पारंपरिक बनावट, चमक और टिकाऊपन के कारण ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। बाजार में छोटे-बड़े आकार और अलग-अलग डिजाइन के दीपक उपलब्ध हैं। कारोबारी बताते हैं कि दिवाली नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी आई है। युवा बर्तन व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद के कारोबारी करीब तीन लाख पीतल के दीपक देश के विभिन्न हिस्सों में भेज चुके हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, अयोध्या, दिल्ली और बिहार समेत अन्य स्थान शामिल हैं। स्थानीय ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाजार में करीब 50 हजार दीपक उपलब्ध हैं। इसमें पारंपरिक गोल दीपक, मोर डिजाइन दीपक, नक्काशीदार दीपक, अखंड ज्योति समेत अन्य तरह के दीपक शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार दीपक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

00
बर्तन कारोबारी बोले...
-दिवाली पर पीतल के दीपकों की मांग बनी रहती है। इस बार भी बाजार में 20 से 100 रुपये तक के दीपक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। छोटे दीपकों की मांग अधिक दिखाई दे रही है।-मयंक अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुरादाबाद में तैयार पीतल के दीपकों की मांग देश के विभिन्न राज्यों में है। दिवाली से जुड़े दीपक और अन्य बर्तन भेजे जा चुके हैं। पीतल की चमक और आकर्षक बनावट के कारण इन उत्पादों को पसंद किया जाता है।-प्रियांशु अग्रवाल, बर्तन कारोबारी

-स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए करीब 50 हजार पीतल के दीपक उपलब्ध हैं। ग्राहक छोटे-बड़े आकार और अलग-अलग डिजाइन के दीपक खरीद सकते हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ बाजार में इनकी खरीदारी बढ़ रही है।-अजय अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed