फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The municipal plaque was placed on a road built in a different location.

Moradabad News: नगर पालिका का शिलापट दूसरी जगह बनी सड़क पर लगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The municipal plaque was placed on a road built in a different location.
ठाकुरद्वारा। नगर में नगर पालिका ने एक बनाई गई सड़क पर दूसरी लोकेशन की सड़क का लोकार्पण का शिलापट लगा दिया। इसे लेकर लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने दूसरे स्थान की सड़क पर नगर पालिका का शिलापट लगा होने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

नगर के वार्ड छह लाल बाग में एक सड़क का शिलापट लगा हुआ है। जिसमें आरसीसी सड़क नाली का का निर्माण 15 वें वित्त के अंतर्गत होना बताया गया है लेकिन नागरिकों का कहना है कि शिलापट में यह सड़क गनी सेंटर से नाजिम के घर तक बनना लिखा हुआ है। जबकि मौके पर बनी सड़क फैजाने मदीना के पास है। जहां पर एक प्रॉपर्टी डीलर प्लाटिंग कर रहा है। लोगों ने शिलापट के विपत्ति सड़क के दूसरे स्थान पर बनने पर सवाल उठाया है। इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया। जबकि नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने फोन करने पर फोन नहीं उठाया। इस बारे में एसडीएम प्रीति सिंह से से मालूम करने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई शिकायत मिलेगी तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed