फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mother's court is decorated, cheers will resonate from tomorrow

Moradabad News: सज गए माता के दरबार, कल से गूंजेगी जयकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The mother's court is decorated, cheers will resonate from tomorrow
मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों में रंगाई, पुताई, लाइटिंग, साज-सज्जा समेत अन्य कार्य पूर्ण हो गए हैं। इसके अलावा व्रत-पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में भी भीड़ उमड़ रही है। माता के शृंगार की सामग्री से दुकानें सजी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर के लाल बाग स्थिति काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं मंदिर के आसपास साफ-सफाई की गई है। काली माता मंदिर के महंत सज्जनगिरि महाराज ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मातारानी का शृंगार खास रहेगा। व्यवस्था में सहयोग के लिए 80 सेवादार रहेंगे। अष्टमी की रात को हवन किया जाएगा। नवमी पर मंदिर में भंडारा होगा। नवरात्र में माता के दर्शन सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। इसके बाद शाम को मंदिर चार बजे खुलेगा।
विज्ञापन


प्राचीन सिद्धपीठ श्री नौ देवी काली माता जी मंदिर लालबाग के महंत रामगिरी महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्रि की तैयारियां मंदिर में 15 दिन से चल रही हैं। अब अनुष्ठान की तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि में मंदिर में फूलों और झालर से विशेष सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च को नवसंवत्सर और नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जाएगा। हमेशा की तरह रामनवमी को विशेष आरती और पूजा के बाद प्रसाद वितरण होगा। वहीं मनोकामना मंदिर, दुर्गा मंदिर, माता मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, ढाब वाला मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों को भी सजाया गया है।


------------
मंदिरों के बाहर सज गईं दुकानें
काली माता मंदिर के बाहर प्रति वर्ष की तरह इस साल भी मेला लगेगरञ मंदिर के बाहर फल, फूल-मालाओं की दुकानों के साथ-साथ बच्चों के खेल-खिलौनों की दुकानें भी लगेंगी। बाजार में भी माता की चुनरी, शृंगार, हवन सामग्री, पूजा सामग्री के लिए गुरहट्टी चौराहा, लाइनपार, नवीन नगर, हरथला आदि बाजार में दुकानें सजी हुई हैं। मंदिरों के बाहर भी पूजन सामग्री और फल-फूल की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed