{"_id":"688533a3df62648f29063bd7","slug":"the-more-pure-your-mind-is-the-closer-you-will-be-to-god-dheershant-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-695555-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितना मन से पवित्र रहोगे उतना ही भगवान के करीब रहोगे : धीरशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितना मन से पवित्र रहोगे उतना ही भगवान के करीब रहोगे : धीरशांत
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्रीराधा कृष्ण पंचायती मन्दिर नबाबपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस आचार्य धीरशांत अर्द्धमौनी ने कहा कि जितना मन से पवित्र रहोगे उतना ही भगवान के करीब रहोगे। क्योंकि सदैव पवित्रता में ही भगवान का वास होता है। उन्होंने कहा कि दूसरों के साथ हम जैसा व्यवहार करते हैं वैसा ही व्यवहार वे हमारे साथ करते हैं। हम अकारण रूप से दूसरों के जीवन में बाधक नहीं बनेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि हमने अपना स्वभाव विनम्र, दयालु, प्रिय सत्यभाषी, परोपकारी और मधुर बना लिया तो बड़ी मात्रा में ना सही तो थोड़े अंश में ही दूसरों का व्यवहार भी आपको इसी रूप में प्राप्त होना शुरू हो जायेगा। प्रकृति ने सबको अलग स्वभाव, अलग उद्देश्य और अलग आदतें प्रदान की हैं। हर आदमी अपने जैसा स्वभाव वाला, समान उद्देश्य वाला व्यक्ति ही ढूंढता है। इस मौके पर राजेन्द्र रस्तोगी, किशन प्रजापति, रीना प्रजापति, माधव कांता देवी दासी, अंकित पंडित, राम गोपाल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो