फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Moradabad-Haridwar road remained jammed throughout the day

Moradabad News: दिन भर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रहा जाम

Fri, 24 Oct 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Moradabad-Haridwar road remained jammed throughout the day
कांठ। नगर के बीच से होकर गुजर रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के दोनों ओर अव्यवस्थाएं हावी होने से बृहस्पतिवार को त्योहार के दिन बार-बार मार्ग पर जाम लगता रहा। पूरा दिन वाहन चालकों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। रात तक वाहन जाम में फंसे हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


कांठ नगर के बीच से ही होकर ही मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग गुजर रहा है। पिछले कुछ दिनों से फिर मार्ग पर अव्यवस्थाएं हो गई हैं। दिन भर मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। भैयादूज के त्योहार पर अन्य दिनों के मुकाबले मार्ग पर वाहनों का ज्यादा आवागमन रहा, लेकिन मार्ग पर कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। जिसका परिणाम रहा कि बृहस्पतिवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम की स्थिति रही। रात तक मार्ग पर वाहन जाम में फंसे हुए दिखाई दिए। जिससे वाहनों में बैठे लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में मिश्रीपुर तिराहा पर भी जाम लगने से पूरा दिन स्थिति दयनीय रही। यहां कांठ-करनपुर, ठाकुरद्वारा मार्ग पर भी वाहन जाम में फंसे हुए दिखाई दिए। इसके अलावा नगर में थाना चौराहा स्थित रेल क्रॉसिंग संख्या 433-बी के बार-बार बंद होने से भी चौराहा पर वाहन जाम में फंस गए। जिसके कारण कांठ-अमरोहा मार्ग, मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग और रामलीला मार्ग पर वाहनों की दूर-दूर तक लंबी लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने जैसे-तैसे व्यवस्था का घंटों की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इधर छजलैट का किसान तिराहा और उमरी कलां चौराहा पर भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed