फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The MLA expressed displeasure over the plight of Buddha Bazaar and Ram Ganga Vihar

Moradabad News: विधायक ने बुद्ध बाजार और राम गंगा विहार की बदहाली पर जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The MLA expressed displeasure over the plight of Buddha Bazaar and Ram Ganga Vihar
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी एडवाइजरी की बैठक में बुद्ध बाजार और राम गंगा विहार की सड़कों का मुद्दा गरमाया रहा। नगर विधायक रितेश गुप्ता और मेयर विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों के तर्कों पर नाराजगी जताई। नगर विधायक ने कहा कि अधिकारियों को शीघ्र ही दोनों स्थानों के काम को वरीयता के आधार पर पूरा करना होगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक एक घंटा देर से शुरू हुई। इस बीच नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 37 योजनाओं में 24 लगभग पूरी हो गई हैं। 13 प्रोजेक्ट के काम 31 मार्च 24 तक पूरे कर लिए जाएंगे। जनवरी 2018 में मुरादाबाद शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में चयनित किया गया था। 35 करोड़ की लागत से मेटल हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाया जा रहा है। अक्तूबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसमें विश्व स्तर की 13 मशीनें लगाई जाएंगी। इसी प्रकार 25 करोड़ की लागत से चार मंजिला कॉमन ब्रास फर्नेस फेसिलिटी सेंटर लाकड़ी फाजल में तैयार हो रहा है। इसमें 400 अत्याधुनिक भट्ठियां लगेंगी। छह हजार लोगों को इसमें काम मिलेगा। यह सेंटर फरवरी 24 तक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

42 स्कूलों की अत्याधुनिक क्लास के काम पूरे हुए
आपरेशन कायाकल्प के तहत 24 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई गई हैं। छह स्कूलों में अभी काम चल रहा है। भारत सरकार ने स्कूलों के काम को देखते हुए उनको ब्रांडिंग के लिए चयनित किया है। यह प्रोजेक्ट 85 करोड़ का है। अक्तूबर तक स्कूलों के काम पूरे कर लिए जाएंगे। 48 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करूला नाला होगा चौड़ा और गहरा
रिहैबिलिटेशन आफ स्ट्रांग वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत करूला नाले को चौड़ा और गहरा किया जाएगा। इसमें लाइनपार की कई नालियां मिलेंगी। एसटीपी लगाकर गांगन नदी में पानी डिस्चार्ज किया जाएगा।

स्मार्ट वाटर मीटर से कम होगा वाटर टैक्स
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में 16 हजार स्मार्ट वाटर मीटर लगाएं जाएंगे। ये मीटर टंकियों और ट्यूबवेलों पर भी लगेंगे। टंकी से सप्लाई के बाद पानी के अपव्यय का पता चलेगा। इससे मकान मालिक को वाटर टैक्स कम पड़ेगा। उसे रास्ते में बर्बाद हुए पानी का पैसा नहीं देना पड़ेगा।

राम गंगा विहार की सड़कें ऊंची करें, बुद्ध बाजार पर ध्यान दें
मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि राम गंगा विहार में किला रोड से सेल्स टैक्स आफिस तक का काम जल निगम ने पूरा कर लिया है। स्मार्ट सिटी के तहत सड़क को कांठ रोड के लेवल तक एक फुट ऊंचा बनाया जाए। इस बीच विधायक रितेश गुप्ता ने नगर आयुक्त से पूछा कि सड़कें कब तक ठीक होंगी। नगर आयुक्त ने कहा कि रामगंगा विहार में जल निगम ग्रामीण के सीवर डालने का काम पूरा होने पर सड़कें बनेंगी। अभी बिजली का काम पूरा करना है। उसके बाद सड़कें बनेंगी। नगर आयुक्त का कहना था कि अभी बुद्ध बाजार में बिजली विभाग दुकानों को कनेक्शन नहीं दिया है। नगर विधायक बुद्ध बाजार के मामले में नगर आयुक्त के तर्कों से सहमत नहीं थे। उन्होंने सड़कों का काम शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि राम गंगा विहार में भी जनता सड़कों पर उतरी है। उनके सवालों का जवाब जनप्रतिनिधियों को देना है। मेयर के कहने पर मेटल हैंडीक्राप्ट सेंटर के मामले में मानीटरिंग कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सदस्य विनीत गुप्ता, मुख्य अभियंता अनिल मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

डीएम और सांसद की कुर्सी रही खाली
स्मार्ट सिटी की बैठक में सांसद डॉ. एसटी हसन और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद नहीं थे। पूछने पर सांसद ने बताया कि वह शहर से बाहर थे। इसी कारण नहीं आए। डीएम भी किसी अन्य कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed