फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants stayed in the exporter's house for an hour and also uprooted the DVR.

Moradabad News: एक घंटे निर्यातक कोठी में रहे बदमाश, डीवीआर भी उखाड़ ले गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stayed in the exporter's house for an hour and also uprooted the DVR.
मुरादाबाद। लुटेरों ने शहर की जिस मानसरोवर कॉलोनी में लूट की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है, उसमें अधिकतर निर्यातक, कारोबारी और अफसरों की कोठियां हैं। सीसीटीवी से कवर इन कोठियों में गार्ड भी तैनात हैं, बावजूद इसके बुधवार की देर रात 2:08 बजे एक लुटेरा पैदल निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी के सामने पहुंचा है। उसके ठीक दो मिनट बाद स्कूटी सवार तीन लुटेरे और पहुंचे। एक-एक करके चार में तीन लुटेरे गेट नंबर दो व आठ फिट ऊंची दीवार पर चढ़कर अंदर घुसे। करीब एक घंटे तक अंदर रहे। करीब 3 बजे बाहर निकले, इन तीनों के हाथ में एक एक गत्ते का डिब्बा यानी कुल तीन डिब्बे थे। लुटेरों की ये गतिविधि निर्यातक की कोठी के सामने मदान हाउस में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। घायल गार्ड को अस्पताल भेजने के बाद टीम ने कोठी में जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी को चेक किया तो कोठी से डीवीआर गायब मिली। इसके बाद टीम ने आस पड़ोस के मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। मदान हाउस में लगे कैमरों की फुटेज में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए। जिसमें देखा गया है लुटेरे दूसरे गेट पर चढ़कर कोठी में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने पहले गेट के पास गार्ड रूम में सो रहे गार्ड को अपने कब्जे में लेकर उसे बेसमेंट में बंद कर दिया था। एक घंटे बाद करीब तीन बजे लुटेरे कोठी से निकलने शुरू होते हैं। लुटेरों ने घर लूटे गए सामान को गत्ते के बड़े डिब्बों में पैक कर लिया था। इन्हीं गत्तों के डिब्बों को लेकर लग दूसरे गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। लुटेरों ने तीनों डिब्बों को अपने बाहर खड़े चौथे साथी की मदद से बाहर निकाल लिया और ले गए। निर्यातक के घर में पीतल के आइटमों को पैक करने का सामान पहले ही मौजूद था, जिसका इस्तेमाल लुटेरों ने लूटे गए सामान को पैक करने में किया। अब पुलिस इस फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

---
केरल से लौट रहे निर्यातक
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने के बाद निर्यातक अरविंद वडेरा और उनकी पत्नी साधना केरल से लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मुरादाबाद लौट रहे हैं, अभी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं और फ्लाइट में सवार होने वाले हैं। घर आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या क्या सामान लुटेरे ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक कुत्ता भी ले गए लुटेरे
मुरादाबाद। निर्यातक ने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे हैं जिन्हें वह सुबह और शाम खुद ही टहलाते हैं लेकिन घटना के बाद से एक कुत्ता नहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि शायद लुटेरे एक कुत्ता भी अपने साथ ले गए हैं।

---
चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि निर्यातक के वाहन चालक विनोद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। मझोला थाने की पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस सेल समेत चार टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed