{"_id":"6133d2518ebc3e7d131a1dd0","slug":"the-miscreants-robbed-the-e-rickshaw-from-the-driver-on-the-strength-of-a-firearm-city-news-mbd401536513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक से ई रिक्शा लूटा, सिर में बट मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक से ई रिक्शा लूटा, सिर में बट मारकर किया घायल
Sun, 05 Sep 2021 01:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:01 PM IST
सार
कटघर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने चालक से तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने पीतल नगरी गेट से मछरिया जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जनपद के बिसौली थानाक्षेत्र के परवेज नगर निवासी मुनीष कुमार ई-रिक्शा चालक हैं। मुनीष कटघर के पीतल नगरी में किराए के मकान में रहते हैं। मुनीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह कटघर क्षेत्र में पीतल नगरी गेट के पास सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उसके पास दो युवक आए और उन्होंने मुनीष से कहा था कि उन्हें मछरिया जाना है।
मुनीष ने बताया कि रात हो जाने के कारण उसने मछरिया जाने के लिए इनकार कर दिया। तब आरोपी युवक ने 100 रुपये देने की बात की। इसके बाद चालक जाने को तैयार हो गया। दोनों युवक ई-रिक्शा में सवार हो गए और मछरिया की ओर रवाना हो गए। चालक ने बताया कि इमलाक गांव के पास बदमाशों ने टायलेट के लिए ई-रिक्शा रुकवा लिया। ई-रिक्शा से उतरकर दोनों बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया।
चालक ने विरोध किया तो तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी बदमाश ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। मुनीष किसी तरह मछरिया गांव पहुंचा और उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मछरिया और पीतल नगरी गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।