{"_id":"623a2ac92d12d903a9384a5a","slug":"the-miscreants-injured-the-sso-by-beating-them-looted-goods-worth-11-lakhs-from-the-power-substation-kanth-news-mbd4223170153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ को तमंचों की नौक पर ले बिजली उपकेंद्र से ग्यारह लाख का सामान ने गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसओ को तमंचों की नौक पर ले बिजली उपकेंद्र से ग्यारह लाख का सामान ने गए बदमाश
विज्ञापन
सलेमपुर स्थित बिजली उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ को तमंचे दिखकर नकाबपोश बदमाश 11 लाख रुपये का सामान लूट ले गए। एसएसओ ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया। जेई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के गढ़ी सलेमपुर में 33/11 केवी का बिजली उपकेंद्र है। इससे खादर क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात हिरनपुर गांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर निवासी सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) रामकिशोर ड्यूटी पर तैनात थे। रामकिशोर के मुताबिक रात में करीब साढ़े 12 बजे आठ-दस नकाबपोश बदमाश तमंचे व अन्य हथियार लेकर बिजली उपकेंद्र में घुस आए। उन्होंने एसएसओ को तमंचों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने जेई के ऑफिस, कमरे और सामग्री स्टोर के ताले तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम, यूपीएस, बिजली उपकेंद्र का मोबाइल समेत बिजली का कीमती सामान लूट लिया। इसके अलावा बदमाशों ने खराब रखे एक बड़े ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसके अंदर से तांबे का तार भी निकाल लिया। इसके बाद वह एसएसओ रामकिशोर सिंह को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
मंगलवार सुबह पांच बजे जब संविदा कर्मी दिनेश कुमार उपकेंद्र पहुंचा तो वह एसएसओ रामकिशोर को पड़ा देख दंग रह गया। उसने वारदात की जानकारी उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार गुप्त को दी। इसके बाद जेई, एसडीओ अनूप मिश्रा, भीकनपुर के जेई संजय कुमार शर्मा समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जेई अरविंद कुमार गुप्त ने बताया कि बदमाश करीब 11 लाख रुपये का सामान लेकर गए हैं। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसएसओ का मोबाइल फेंक गए बदमाश
क्षेत्र के गढ़ी सलेमपुर स्थित बिजली उपकेंद्र में नकाबपोश बदमाश लूटपाट के बाद एसएसओ का मोबाइल फेंक गए। पुलिस ने खोजबीन की तो वारदात से कुछ दूर मोबाइल पड़ा मिला। वहीं एक प्लास्टिक के बोरे में ट्रांसफार्मर खोलने के औजार भी पुलिस को मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
पुलिस ने एसएसओ को भी थाने में बैठाया
बिजली उपकेंद्र में लूट की वारदात के बाद पुलिस ने हर पहलू पर जांच भी प्रारंभ कर दी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने घायल एसएसओ को भी थाने में बैठा लिया है। पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह का कहना है कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उन्हीं को आधार बनाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
कांठ और छजलैट में लगातार बढ़ रहीं बिजली के सामान की चोरी की वारदातें
कांठ और छजलैट में बिजली के सामान की चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। चोर और बदमाश ट्रांसफार्मरों और लाइनों को निशाना बना रहे हैं तो वहीं अब लूट की वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं।
16 फरवरी की रात कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर विश्नोई आश्रम के पास रखे बिजली ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर चोर तेल और सामान चोरी करके ले गए थे। नौ मार्च की रात चोरों ने छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी किसान योगेंद्र कुमार सिंह और उनके भाई भूपेंद्र कुमार सिंह के बाग से होकर उनके निजी नलकूपों तक जा रही बिजली लाइन का 900 मीटर तार चोरी कर लिया था।
11 मार्च को कांठ कस्बे से सटे गांव महमूदपुर माफी में किसान ओमवीर सिंह, रामनाथ सिंह, रामगोपाल सिंह आदि के नलकूपों पर जा रही बिजली लाइन का करीब 350 मीटर तार चोरी करके ले गए थे। इनमें से किसी भी वारदात का खुलासा हुआ भी नहीं है। जबकि सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने गढ़ी सलेमपुर स्थित बिजली उपकेंद्र लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार बढ़ रही इन वारदातों से बिजली कर्मचारी भयभीत हैं।