फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants fired on the businessman in protest against the robbery

बदमाशों ने लूट के विरोध में व्यापारी पर की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fired on the businessman in protest against the robbery
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात शाम बदमाशों ने लूट के विरोध में व्यापारी पर फायरिंग कर दी। घटना के समय वह अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश की।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के ककरघटा निवासी नाजिम का दलपतपुर किराना स्टोर है। अजीम ने पुलिस को बताया कि वह भाई मोहम्मद अजीम के साथ मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। साहू नगला के पास बाइक सवार बदमाश मिल गए। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और रुपयों से बैग लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान व्यापारी का भाई बाइक से उतर गया और बैग लेकर भाग गया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed