{"_id":"5f0240088ebc3e42da4d3505","slug":"the-miscreants-blew-16-lakh-rupees-by-cutting-the-atm-city-news-mbd3547780115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एटीएम काटकर 16.74 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने एटीएम काटकर 16.74 लाख उड़ाए
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आशियाना पुलिस चौकी से मात्र ढाई सौ मीटर दूर पीएनबी का एटीएम काटकर बदमाशों ने 16 लाख 74 हजार रुपये उड़ा दिए। आहट होने पर नजदीक के मोटर गैराज से दो चौकीदार यहां पहुंच गए पर बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें कवर कर लिया और सारा कैश लेकर फरार हो गए। आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक ने मौका ए वारदात का निरीक्षण करते हुए बदमाशाें की तलाश के निर्देश दिए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कांठ रोड स्थित गौर ग्रेसियस कॉलोनी के सामने आशीष अग्रवाल के भवन के सामने वाले हिस्से में पंजाब नेशनल बैंक की हरथला ब्रांच है तथा उसी के पिछले हिस्से में मोटर गैराज है। इस बिल्डिंग के मुख्य गेट पर एटीएम है। गैराज का रास्ता एटीएम के बगल से जाता है। गैराज में गन मैन बृजलाल व गार्ड आनंद को तैनात किया गया है। एटीएम पर कोई गार्ड नहीं है। शनिवार की गैराज के दोनों चौकीदार ड्यूटी कर रहे थे। दोनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे एटीएम के सामने एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। एक युवक हाथ में ब्रीफकेस लेकर एटीएम में चला गया। जब वह शटर बंद करने लगा तो उन लोगों ने टोका।
इस पर कार से दो अन्य युवक उतर आए दोनों गार्डों से धक्का मुक्की करते हुए उन पर तमंचे तान दिए और दोनों को धमकी देकर कमरे में बैठा दिया। कार का चालक कार स्टार्ट किए हुए उसी में बैठा रहा। गार्डों ने बताया कि उन लोगों ने फोन करना चाहा तो बदमाशों ने उनके मोबाइल की बैटरी व सिम निकाल लिया। करीब बीस मिनट बाद एटीएम के भीतर गया युवक ब्रीफकेस के साथ बाहर आया और इसके बाद सभी कार में सवार होकर बिजनौैर मार्ग पर फरार हो गए। इसके बाद गार्ड उठे और उन्होंने एटीएम में जाकर देखा तो पाया कि एटीएम कटा पड़ा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गैराज स्वामी को दी जिन्होंने पुलिस और बैंक अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और बैंक अधिकारी उधर ही दौड़ पड़े। प्रभारी बैंक मैनेजर बसंत कुमार बैंक पहुंचे और घटना की तहरीर सिविल लाइन थाने में दी। एसएचओ नवल मारवाह ने बताया कि चार बदमाशों के खिलाफ एटीएम काट कर 16,74,300 रुपये लूट लेने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी अमित आनंद, एएसपी दीपक भूकर ने मौका मुआयना किया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
कार सवार चार बदमाश रविवार तड़के पीएनबी बैंक के हरथला ब्रांच के एटीएम को काट कर 16.74 लाख रुपये लूट ले गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ को टीमें लगाई हैं। घटना के जल्द खुलासे के निर्देश अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।
अमित पाठक, एसएसपी
बोली से आसपास के लग रहे हैं बदमाश
मुरादाबाद। दो गार्डों को बंधक बनाकर एटीएम से 16.74 लाख कैश लूट ले जाने वाले बदमाशों ने गार्डों से धक्कामुक्की की थी और शोर करने पर मौत के घाट उतारने की चेतावनी देते हुए बंधक बना लिया था। एसएचओ नवल मारवाह ने बताया कि दोनों गार्डों से बातचीत की गई है। उन्होंने बदमाशों की जो बोलचाल की भाषा बताई है वह मुरादाबाद व उसके आसपास के जिलों की लग रही है।
सायरन का तार काटा, कैमरे पर किया स्प्रे
मुरादाबाद। बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। कार से उतरकर जो बदमाश एटीएम में दाखिल हुआ वह मुंह पर रुमाल बांधे था। उसने टोपी भी लगा रखी थी। एटीएम में घुसते ही सबसे पहले उसने एटीएम में लगे कैमरे के लेंस पर स्प्रे किया। इसके बाद से उसमें तस्वीर कैद होना बंद हो गई। शाखा के प्रभारी प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि एटीएम से बिना कोड छेड़छाड़ करने पर सायरन बज जाता है। बदमाशों को इसकी जानकारी थी। लिहाजा उन्होंने पहले सायरन का तार काटा और फिर गैस कटर से एटीएम काट कर उसमें मौजूद नकदी ले गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना की सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को दे दी गई है।
19 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
मुरादाबाद। बदमाशों ने 19 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर के मुताबिक सफेद रंग की स्विफ्ट बीडीआई कार से बदमाश रविवार सुबह 4:39 बजे एटीएम के सामने पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद उसी कार में सवार में सवार होकर बदमाश 4:58 बजे वापस बिजनौर की ओर चले गए।
गैराज के कैमरे में कैद हैं तीन बदमाश
मुरादाबाद। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर में कार से नीचे उतरे तीन बदमाशों में दो मुंह पर कपड़ा बांधे थे, जबकि एक का मुंह खुला था। यह तस्वीर बैंक के पास स्थित एक गैराज मालिक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि कैमरे में जाला लगा होने के कारण और अंधेरे के चलते दो बदमाशों की तस्वीर अधिक स्पष्ट नहीं है, लेकिन उस बदमाश की तस्वीर साफ है जिसने मुंह पर कपड़ा नहीं बांधा है।