फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mercury dropped due to the movement of clouds, the temperature remained three degrees below normal

Moradabad News: बादलों की आवाजाही से गिरा पारा, सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to the movement of clouds, the temperature remained three degrees below normal
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही ने बृहस्पतिवार को शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है।
बुधवार रात बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी बादल छाए हुए थे। दोपहर तक कभी बादल तो कभी धूप की आवाजाही रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। बृहस्पतिवार सुबह वातावरण में नमी 82 फीस दी थी, जो शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर आरके सिंह का कहना है कि रविवार तक कभी मौसम सामान्य रहेगा तो कभी तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed