फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The MDA will carry out an expansion along the highway from Gajraula towards Brajghat.

Moradabad News: गजरौला से ब्रजघाट की ओर हाईवे किनारे एमडीए करेगा विस्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The MDA will carry out an expansion along the highway from Gajraula towards Brajghat.
मुरादाबाद। गजरौला से ब्रजघाट की ओर हाईवे के दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर क्षेत्र में एमडीए अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इस मार्ग के आसपास के गांवों को प्राधिकरण की सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके तहत कई गांवों को नियोजित विकास के दायरे में लाने की योजना है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित करने का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

एमडीए के पास वर्तमान में उपलब्ध जमीन की दरें काफी अधिक हैं। इस वजह से नई आवासीय योजनाओं में भूखंडों की कीमत भी ज्यादा होने की आशंका रहती है। प्राधिकरण अब हाईवे के आसपास नए क्षेत्र को अपने दायरे में शामिल कर जमीन की उपलब्धता बढ़ाना चाहता है। इसके बाद जरूरत और मांग के अनुसार नई टाउनशिप विकसित की जा सकेंगी। इससे लोगों को आवासीय भूखंडों के नए विकल्प मिलेंगे। प्रस्ताव के मुताबिक, हाईवे के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर क्षेत्र शामिल किया जाता है तो करीब 314 हेक्टेयर का क्षेत्र नियोजन के दायरे में आ सकता है। इसमें गजरौला से ब्रजघाट के बीच आने वाले गांवों की जमीन शामिल होगी। प्राधिकरण का उद्देश्य हाईवे किनारे आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को नियोजित तरीके से विकसित करना है, ताकि आगे चलकर अनियंत्रित निर्माण और बेतरतीब कॉलोनियों की समस्या न बढ़े।
विज्ञापन

एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को अभी शासन की मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी के बाद ही गांवों को एमडीए के विकास क्षेत्र में शामिल करने, जमीन चिह्नित करने और टाउनशिप की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद ही भूखंडों की संख्या, आकार, कीमत और सुविधाओं के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed