फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mattress businessman who came out of the house did not return even after three days

लापता व्यापारी का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं, भाई पर अमानत में खयानत का मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The mattress businessman who came out of the house did not return even after three days
मुरादाबाद। शहर का एक व्यापारी तीन दिन पहले घर में एक पत्र छोड़कर चला गया और लौटा नहीं। पत्र में उसने बड़े भाई पर साठ लाख रुपये हड़पने और मांगने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति का पत्र मिलने पर पत्नी ने जेठ के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज करा पुलिस ने लापता पति को तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड दुर्गा मंदिर के निकट निवासी अनिल ढींगरा का गद्दा, परदे का शोरूम है। 12 मई को करीब तीन बजे अनिल ढींगरा घर छोड़ कर कहीं चले गए और उसके बाद से लौटे नहीं। जाने से पहले वह घर में एक पत्र छोड़ गए। पत्र में उन्होंने बड़े भाई राजेंद्र ढींगरा पर 60 लाख रुपये की बेईमानी करने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर धमकी देने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। अनिल की पत्नी मधु ढींगरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति अपने बड़े भाई की प्रताड़ना और धोखे से तंग आकर अवसाद मेें थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अनिल को उनके बड़े भाई ने गलत कदम उठाने के लिए उकसाया व लगातार परेशान किया। जिसकी वजह से वह घर छोड़ कर कहीं चले गए हैं। उनकी जान व शारीरिक कोई नुकसान होता है तो इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी राजेंद्र ढींगरा की होगी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच लेन देन का मामला है। जिस दिन अनिल ढींगरा अपने घर से गए उसी दिन उन्होंने बैंक से अपने अकाउंट से 20 हजार रुपये भी निकाले हैं। अनिल ढींगरा की पत्नी की तहरीर पर राजेंद्र ढींगरा के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापता व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी राजेंद्र ढींगरा ने बताया कि दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं। आपसी लेन-देन के हिसाब को लेकर उनका छोटा भाई अनिल पिछले कुछ दिन से परेशान रहता था। उसके घर से जाने के बाद परिवार के सभी लोग दुखी हैं। सभी चाहते हैं कि वह घर वापस चला आए। लेनदेन का जो विवाद है वह आपस में मिल बैठ कर समझ लेंगे। राजेंद्र ढींगरा ने बताया कि ऐसा उसने लिखित रूप से अपने भाई के परिवार वालों को भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed