{"_id":"68d84c58c0faf62eee0bb233","slug":"the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-and-married-again-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110525-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवाहिता को घर से निकाला और कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवाहिता को घर से निकाला और कर ली दूसरी शादी
Sun, 28 Sep 2025 09:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव की रहने वाली विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी रसूलपुर चौहरा के तारिक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति, जेठ, ससुर, सास, ननदोई और ननदें दहेज में 50000 रुपये और बाइक की मांग करते हुए आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।
चार महीने पहले सभी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में थी तो सबने एकराय होकर उसके पति की दूसरी शादी कर दी। इसके बाद भी पंचायत ने उसे कुछ शर्तों के साथ ससुराल भिजवा दिया था। लेकिन आरोपियों ने बीस दिन बाद ही उसे मारपीट कर सात महीने के बेटे के साथ फिर घर से निकाल दिया। वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तारिक, आरिफ, उस्मान, नाजरून, रिफाकत, नजाकत, अजीम, अफसाना, शमा, सबीना के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।