फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The manager made the farmer run around for 15 days for a bribe of four thousand rupees

Moradabad News: चार हजार की रिश्वत के लिए मैनेजर ने किसान को 15 दिन लगवाए चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
The manager made the farmer run around for 15 days for a bribe of four thousand rupees
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर सचिन पैसल ने चार हजार की रिश्वत के लिए किसान को 15 दिन तक परेशान किया। मैनेजर ने साफ कह दिया था कि रकम नहीं मिलेगी तो फाइल आगे नहीं बढ़ेगी। किसान ने परेशान होकर सीबीआई से संपर्क किया और मैनेजर की शिकायत की।
डिलारी के महेशपुर निवासी अमित कुमार के भाई ललित कुमार ने बताया कि उनके पास 36 बीघा जमीन है। बड़े भाई अमित कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। जिस पर एक लाख 80 हजार रुपये का लोन था। लोन की रकम अदा करने के बाद दोबारा लोन लेना था। इसके लिए 15 दिन पहले मैनेजर से संपर्क किया था। तब मैनेजर ने अपने सहयोगी मुकेश के पास भेज दिया था।
विज्ञापन

मुकेश ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अमित ने मैनेजर से मुकेश की शिकायत की तो मैनेजर ने कहा कि वह मेरे कहने पर ही रकम मांग रहा है। कई बार अनुरोध करने पर भी मैनेजर फाइल पास करने को तैयार नहीं हुआ। उसने धमकाते हुए कहा था कि अगर लोन चाहिए तो चार हजार रुपये खर्च करने ही होंगे। कई बार उसे बैंक से लौटना पड़ा था। इसके बाद गाजियाबाद की सीबीआई टीम से फोन पर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही मुरादाबाद पहुंच गई थी टीम

सीबीआई की टीम एक दिन पहले की गाजियाबाद से मुरादाबाद पहुंच गई थी। टीम में छह सदस्य थे। टीम के सदस्य लगातार किसान अमित के संपर्क में रहे। शुक्रवार सुबह टीम डिलारी क्षेत्र में पहुंच गई थी। प्लानिंग के तहत मैनेजर और उसके सहयोगी को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि सहयोगी मुकेश ही किसानों से डील करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed