फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The manager and principal who molested the student were not arrested even after two days.

Moradabad News: छात्रा से छेड़खानी करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्य दो बाद भी गिरफ्तार नहीं

Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The manager and principal who molested the student were not arrested even after two days.
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र में एक स्कूल में प्रबंधक ने छात्रा से छेड़खानी की। शिकायत करने पर प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ ने भी पीड़िता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। पुलिस ने पांच अक्तूबर की घटना को 28 अक्तूबर को दर्ज किया। अब तक पुलिस ने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि पांच अक्तूबर को स्कूल के प्रबंधक ने उसे स्कूल खुलने से पहले ही बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की। फिर उसे धमकी दी कि अगर किसी सेे शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। छात्रा के गुमसुम हालत में घर पहुंचने पर परिजनों ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने प्रबंधक से की शिकायत की तो उन्हें भी धमकी दी। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक बृजमोहन, प्रधानाचार्य राजेश सिंह, केयरटेकर सुमन देवी और राजेंद्र सिंह ने छात्रा का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। सीओ के आदेश पर सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन पुलिस अब भी लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के तीसरे दिन भी पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना सुरजन नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित कुमार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed