फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The loving couple committed suicide by getting hit by a freight train

Moradabad News: प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कटकर दे दी जान

Fri, 20 Jun 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The loving couple committed suicide by getting hit by a freight train
बिलारी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के सैफपुर जगना गांव निवासी भोला सिंह (20) और 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार देर रात करीब दो बजे चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन पर मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का मानना है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि दोनों के परिजन इससे इन्कार कर रहे और कोई अन्य वजह भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात चंदौसी से मुरादाबाद के लिए एक मालगाड़ी बिलारी थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा रेलवे हाल्ट से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के चालक ने अचानक देखा कि ट्रैक पर एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे के हाथ पकड़ कर खड़े हैं। चालक ने हार्न बजाकर उन्हें बचने का संकेत दिया लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटे। पलभर में ही दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। पहले जीआरपी, फिर बिलारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की गई तो पता चला दोनों की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के गांव के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बिलारी के सैफपुर गांव निवासी राजपाल सिंह ने लड़के की पहचान अपने बेटे भोला सिंह के रूप में की। भोला गांव में ट्रैक्टर चलाता था। जबकि बिलारी क्षेत्र के गांव निवासी राजमिस्त्री ने लड़की की पहचान अपनी 17 वर्षीय बेटी के रूप में की। उसने इसी साल बारहवीं की परीक्षा पास की थी और बीए में दाखिला लेने की तैयारी कर रही थी। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि राजमिस्त्री की परचून की दुकान भी है, जहां भोला सिंह का अक्सर आना जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। गांव में बदनामी होने के कारण दोनों परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिस्थितियां प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रही हैं। दोनों के परिवारों ने किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed