फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The letter era is over, but even today the post office is reaching every house with easy schemes

चिठ्ठी का दौर खत्म पर आज भी सुगम योजनाएं लेकर हर घर पहुंच रहा डाकघर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The letter era is over, but even today the post office is reaching every house with easy schemes
मुरादाबाद। फेसबुक, व्हाट्सएप ने बेशक चिट्ठी, पत्रों का दौर खत्म कर दिया है, लेकिन डाक की भूमिका आज पहले से कई गुना बढ़ गई है। अब भी कई जरूरी सेवाओं के लिए लोग डाक विभाग पर निर्भर हैं। साथ ही डाक महकमे ने भी अपने परिसरों को बहुआयामी बनाने की पहल की है। बहुत सी जन उपयोगी सेवाएं लेकर डाक विभाग ऑनलाइन माध्यम से लोगों के घर तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि अन्य माध्यमों की तुलना में निवेश के लिए डाकघर ज्यादा सुरक्षित है। इसमें सुरक्षा के साथ-साथ रिटर्न की भी गारंटी होती है। इसके अलावा जनसामान्य के लिए आधार कार्ड से लेकर स्पीड पोस्ट, बिजली का बिल, रेल टिकट, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की विभिन्न योजनाएं, सावन में गंगोत्री का गंगाजल, रक्षाबंधन पर राखियां, दीवाली पर स्वदेशी दीपक और झालरें तक लोगों तक पहुंच रही हैं। वर्तमान में भी डाक विभाग में विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। वरिष्ठ डाक अधीक्षक के मुताबिक इन योजनाओं के माध्यम छोटे से छोटा और बड़ा निवेश भी किया जा सकता है। कुछ योजनाओं में मात्र 100 रुपये से शुरूआत हो सकती है।
विज्ञापन

1. डाकघर समय जमा : इस योजना में डाकघर एक से तीन साल की सावधि जमा पर 5.5 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। डाक विभाग के मुताबिक अगर कोई इस स्कीम में पैसा लगाता है तो करीब 13 साल बाद उसका पैसा दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सुकन्या समृद्धि योजना: सुकन्या समृद्धि योजना शुरू से ही काफी लोगों को आकर्षित कर रही है। बेटियों के नाम पर चलाई जा रही इस योजना के तहत अब 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई इस योजना में निवेश करता है तो 9 साल 6 महीने की अवधि में जमापूंजी दोगुनी हो जाती है। डाक विभाग के मुताबिक इस योजना का लाभ अधिकांश लोग ले रहे हैं।
3. डाकघर वरिष्ठ नागरिक योजना: वर्तमान में डाकघर वरिष्ठ नागरिक योजना में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में अगर आपके घर का कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करता है तो यहां उनका पैसा लगभग 10 वर्ष में दोगुना हो जाएगा।
4. पीपीएफ योजना: पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम, यह एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस योजना पर फिलहाल 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में निवेश के हिसाब से 10 वर्ष दो माह में आपकी राशि दोगुनी हो जाएगी।
5. किसान विकास पत्र (डाकघर केवीपी योजना) : इस पर फिलहाल ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। इस हिसाब से निवेशकर्ता की रकम 10 साल चार महीने में दोगुनी हो जाएगी। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं, जबकि निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
क्यों सुरक्षित हैं डाकघर
अगर पोस्टल डिपार्टमेंट रकम लौटाने में असमर्थ है तो तो यहां सरकार आगे बढ़कर निवेशकों के रुपयों की गारंटी लेती है। डाक की योजनाओं में जमा रकम का इस्तेमाल सरकार अपने कामों के लिए करती है। इसी वजह से इन पैसों पर सरकार गारंटी भी देती है। वहीं, दूसरी ओर अगर कोई बैंक धोखाधड़ी करती है तो उस स्थिति में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन बैंक ग्राहकों के सिर्फ पांच लाख रुपये की सुरक्षा की गारंटी देता है।

डाक विभाग इस समय मोबाइल द्वारा आधार अपडेशन और छोटे बच्चों का नया आधार बनाने का कार्य कर रहा है। सीएससी के माध्यम से अब रेल टिकट भी बुक किया जा सकता है। बिजली का बिल एवं अन्य बहुत सी सेवाएं जिनके लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वह सभी ग्राहकों को एक छत के नीचे प्रदान किया जा रहा है।
- वीर सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed