फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The leopard took its two cubs with it

Moradabad News: अपने दोनों शावकों को साथ ले गया तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The leopard took its two cubs with it
मंडी धनौरा। अपने शावकों से बिछड़ा तेंदुआ आखिरकार अपने शावकों को सुरक्षित स्थान पर ले गया है। शनिवार की रात वन विभाग ने तेंदुए के दोनों शावकों को उसी स्थान पर सुरक्षित रखवा दिया था। जिस स्थान पर वे ग्रामीणों को मिले थे। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से खेतों में जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महमदी में शनिवार की दोपहर ग्रामीण हरिसिंह के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले थे। ग्रामीण हरिसिंह ने खेत में पड़े कबाड़ में आग लगाई थी। आग से अपने शावकों को बचाने के लिए तेंदुए ने ग्रामीण पर हमले का प्रयास भी किया था। लेकिन आग की लपटें देखकर वह चहारदीवार फांदकर निकल गया था। तलाशी के दौरान ग्रामीणों को खेत में तेंदुए के दो शावक मिले थे। दोनों शावकों को वन कर्मचारियों द्वारा पशु चिकित्सक को दिखाकर उनकी सेहत की जानकारी की गई थी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि शावक करीब दो माह के थे। शनिवार की रात दोनों को उसी स्थान पर छोड़ दिया गया था। रविवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर गई लेकिन शावक वहां नहीं मिले। उन्होंने बताया कि पंजों के आधार पर स्पष्ट है कि तेंदुआ अपने शावकों को अपने साथ किसी सुरक्षित स्थान पर ले गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed