{"_id":"68756cb65c7e0b1f980c034c","slug":"the-lekhpal-sangh-staged-a-sit-in-in-the-tehsil-regarding-their-demands-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-108396-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया
Tue, 15 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। हापुड़ जिले में एक लेखपाल का उत्पीड़न करने और मानसिक रूप से परेशान होकर उसकी मौत हो जाने की घटना से नाराज बिलारी तहसील के सभी लेखपालों ने धरना दिया। एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लेखपाल के उत्पीड़न की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
सोमवार सुबह तहसील के सभी लेखपाल तहसीलदार कार्यालय के निकट इकटठा हुए और लेखपाल संघ तहसील बिलारी के बैनर तले दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने कहा कि हापुड़ जिले के एक गांव में ग्राम चौपाल के आयोजन के दौरान राजस्व अधिकारियों ने वहां के लेखपाल को सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया। बाद में बिना किसी पर्याप्त आधार के लेखपाल सुभाष मीना को निलंबित कर दिया गया। इन हालात में लेखपाल मानसिक तनाव में आ गया कि उसकी मौत हो गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में अधिकारियों द्वारा लेखपालों के उत्पीड़न करने के मामले सामने आ रहे हैं जिन्हें सहन नहीं किया जाएगा।
धरनास्थल पर लेखपालों ने अपनी मांगाें को लेकर नारेबाजी की बाद में एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मृतक लेखपाल के आश्रितों को सरकार के तत्काल आर्थिक सहायता दिलान, लेखपाल के परिवार के सदस्य की योग्यता अनुसार उसे सरकारी नौकरी देने, जांच रिपोर्ट मंगाकर दोषियों राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा प्रतिमाह तहसील स्तर पर अधिकारियों द्वारा कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में लेखपाल संघ अध्यक्ष शिवकुमार, सचिव फहीम हुसैन, नाजिया सुल्तान, नदीम अहमद, दिनेश कुमार, निकुंज अग्रवाल, अभिनाश यादव, शरीफ अहमद, पंकज चंद्रा, मनीष कुमार, कपिल कुमार, संजू कुमार, प्रदीप कुमार, हरिओम सिंह आदि मुख्य थे।