{"_id":"68c09dccc584d1bf9d0561f6","slug":"the-land-of-an-elderly-person-living-in-america-was-registered-a-case-was-filed-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105134-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमेरिका में रह रहे बुुजुर्ग की भूमि का कराया बैनामा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमेरिका में रह रहे बुुजुर्ग की भूमि का कराया बैनामा, मुकदमा दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। 36 साल से अमेरिका में 1008ई जिनेवा रोड व्हीटन आईएल 60187 में रह रहे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर हमीर मूल निवासी विनोद कुमार सिंह उर्फ छंगा की मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटी लगभग डेढ़ बीघा कीमती भूमि का फर्जी बैनामा करने का प्रकरण सामने आया है।
एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हुसैनपुर हमीर निवासी बटाईदार इमरान अली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका में रह रहे विनोद कुमार सिंह की डेढ़ बीघा पैतृक भूमि मुरादाबाद आगरा हाईवे से सटे ग्राम कनकपुर अव्वल के रकबे में स्थित है जोकि काफी कीमती बताई जा रही है। विनोद कुमार गांव छोड़कर अमेरिका में जाकर रहे हैं।
वह अपने गांव में भी हुसैनपुर हमीर में आते रहते हैै। उन्होंने पैतृक भूमि को अपने गांव के ही एग्रीमेंट के आधार इमरान अली को बटाई पर दे रखी है जोकि देखरेख में खेतीबाड़ी कर रहा है। बटाईदार का आरोप है कि गजरौला क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी वीरेंद्र प्रताप, सुलेमान और तीन अज्ञात लोगों ने 18 अगस्त को गांव पहुंचे। बटाईदार को भूमि का बैनामा होने का दावा कर दस्तावेज दिखाकर कब्जा करने के प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
इमरान अली को बैनामे पर विनोद कुमार की जगह दूसरे व्यक्ति का फोटो होने पर शक हुआ तो उसने फोन के माध्यम से विनोद कुमार से बात कर जानकारी ली। विनोद कुमार ने किसी को भी पैतृक भूमि नहीं बेचने की बात कही। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।