{"_id":"6aaafea9d407d13eb20ce942","slug":"the-kundarki-mla-discussed-public-issues-with-the-ministers-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-107501-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी विधायक ने मंत्रियों से जन समस्याओं पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी विधायक ने मंत्रियों से जन समस्याओं पर चर्चा की
Thu, 17 Sep 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मंत्रियों को क्षेत्र की जन समस्याओं के बारे में चर्चा की और विकास कार्यों से अवगत कराया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से विधायक मिले। उन्होंने ग्राम सैफपुर चित्तू और डोमघर में स्वचालित परीक्षण स्टेशन के उद्घाटन के लिए समय मांगा। विधायक ने बताया कि सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बिजनौर डिपो से मुरादाबाद डिपो स्थानांतरित हुए परिचालक सुरेश सिंह को कार्यभार न दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने इस मामले में जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से विधायक ने गदईखेड़ा और रनियाठेर के बीच पुल बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कोसी नदी में बाढ़ आने पर इन गांवों के बीच आवागमन बाधित हो जाता है।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से रामवीर सिंह ने कुंदरकी नगर पंचायत के मोहल्ला क्लीनिक के लिए स्टाफ मांगा। उन्होंने चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक उपकरण और दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने बताया कि इन सुविधाओं के अभाव में क्लीनिक का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।