फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The journey from Chandausi to Haridwar is easy, Roadways started bus service

Moradabad News: चंदौसी से हरिद्वार की राह आसान, रोडवेज ने शुरू की बस सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The journey from Chandausi to Haridwar is easy, Roadways started bus service
चंदौसी। परिवहन विभाग ने क्षेत्र व आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से हरिद्वार तक नई बस सेवा शुरू की है। इससे नगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हरिद्वार जाने में आसानी होगी। यह बस रोजाना चंदौसी से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से होकर इक्का दुक्का रोडवेज बस ही हरिद्वार के लिए चलती थीं, जो कब्रिस्तान रेलवे फाटक के कारण अक्सर चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड तक नहीं पहुंच पाती और सीधे बदायूं चुंगी होकर हरिद्वार के लिए रवाना हो जाती थी। इससे रोडवेज बस स्टैंड पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई होती है। अब परिवहन विभाग ने इस समस्या का समाधान करते हुए हरिद्वार के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि हरिद्वार के लिए रोडवेज बस की सेवा शुरू की गई है। यह बस रोजाना बिसौली से चलकर चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह आठ बजे आएगी। यहां से यह बस मुरादाबाद, कांठ, धामपुर, नगीना के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से दोपहर तीन बजे चलकर यह बस रात नौ से दस बजे के बीच चंदौसी पहुंचेगी और यहां से बिसौली जाकर रुकेगी। शुक्रवार से बस हरिद्वार के लिए नियमित चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed