फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of tree felling in Buddhi Vihar was raised during the Environment Committee meeting.

Moradabad News: बुद्धि विहार में पेड़ कटाई का मुद्दा पर्यावरण समिति की बैठक में उठा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The issue of tree felling in Buddhi Vihar was raised during the Environment Committee meeting.
मुरादाबाद। पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान सीडीओ के समक्ष एक सदस्य ने बुद्धि विहार में विद्युत विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया। इस मामले में सीडीओ ने डीएफओ को शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने कलक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण समिति की बैठक ली। बैठक के दौरान समिति के नामित सदस्य प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने आरोप लगाया कि बुद्धि विहार में विद्युत विभाग द्वारा बिजली लाइन के नीचे लगे पेड़ों को बुरी तरह से कटाई कर रहा है, जबकि विद्युत विभाग को सिर्फ छंटाई करने का अधिकार है। जहां पर कोई विद्युत लाइन नहीं है। वहां भी पेड़ काटे जा रहे हैं। एक तरफ़ सरकार पौधरोपण पर जोर दे रही है। वहीं बिजली विभाग उनको नष्ट करने में लगा हुआ है। ऐसे कटाई करना अनुचित है। इस मामले में वन विभाग से अनुमति लेनी चाहिए। सीडीओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ एवं नोडल अधिकारी विनय कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। बताया कि एक पेड़ को बड़ा होने में 15 साल लगते हैं। इस मामले में पर्यावरण समिति के सदस्य ने वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक आदर्श कुमार से भी शिकायत की है। उन्होंने भी इस मामले में जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed