{"_id":"6a19fa3bfb6337e1dd0edda4","slug":"the-issue-of-ration-card-drinking-water-and-non-construction-of-housing-was-raised-in-the-chaupal-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112011-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चौपाल में राशन कार्ड, पेयजल व आवास न बनने का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चौपाल में राशन कार्ड, पेयजल व आवास न बनने का उठा मुद्दा
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव के पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार दोपहर पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम चौपाल लगाई गई। इसमें बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन कार्ड, पेयजल सुविधा और आवास न बनने की शिकायतें आईं। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
चौपाल में खुशबू, कन्यावती और नीरज ने अपने राशन कार्ड में यूनिट बढ़ने, शिवानी और राखी ने पीएम आवास योजना के तहत आवास दिलाने, अंशु और कंचन ने आवास लाभार्थियों की सूची में नाम आने पर धनराशि जारी होने की शिकायत की। दिलीप कुमार व चरन सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत मोहल्ले में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गईं सड़कें को शीघ्र ठीक कराने व कमलेश कुमार ने अपने मोहल्ले में सड़क बनवाने की मांग की। बीडीओ ने आपूर्ति विभाग के लिपिक को राशन कार्डों में नए यूनिट बढ़ने संबंधी समस्या का एक सप्ताह में समाधान कराए जाने का निर्देश दिया। जलनिगम के अवर अभियंता को पाइप लाइन बिछाने से उखड़ी सड़कें ठीक कराने के लिए पत्र लिखने को कहा।
वहीं ग्रामीणों ने सहसपुर में अघोषित कटौती न करने, बुनकरों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी मांगें उठाईं। आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि उनके केंद्रों के दो माह से गोदाम से बाल पुष्टाहार नहीं मिल पाया है। बीडीओ नरेशपाल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बीडीओ ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की प्रशासक शगुफ्ता सलीम अंसारी और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
फोटो परिचय-01,02