फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The investigation of MNREGA wage scam case handed over to DDO

मनरेगा मजदूरी घोटाला मामले की जांच डीडीओ को सौंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The investigation of MNREGA wage scam case handed over to DDO
मुरादाबाद। विकास खंड कुंदरकी की ग्राम पंचायत गज्जूपुर की प्रधान हमशीरन के पुत्रों रिजवान, अरकान व बाबू और पुत्र वधू राबिया समेत प्रधान के परिवार से जुड़े कई अन्य लोगों के खातों में हजारों रुपये मनरेगा मजदूरी भेजे जाने के मामले को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने शनिवार को डीडीओ को इस मामले की प्रारंभिक जांच करने के आदेश दिये हैं। मनरेगा मजदूरी के नाम पर किये गए इस घोटाले के उजागर होने से महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की प्रधान के भट्ठा स्वामी व ट्रैक्टर स्वामी पुत्रों, पुत्र वधू व पौत्रों के नाम हजारों रुपये मनरेगा मजदूरी की धनराशि उनके खातों में भेजी गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत निधि से सफाई के नाम पर भी प्रधान के एक बेटे के खाते में 22800 रुपये भेजे गए हैं। अमर उजाला द्वारा इस मामले के खुलासे के बाद से महकमे में हड़कंप है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने इस मामले में जिला विकास अधिकारी को शनिवार को मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। सीडीओ ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर इस मामले के उजागर होने के बाद ग्राम पंचायत गज्जूपुर निवासी रिहान ने भी सीडीओ को शिकायत पत्र भेज कर आरोपियों पर गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से शासकीय धन की वसूली करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed