फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The inspector was sent to the line for releasing the accused

Moradabad News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को चौकी से छोड़ने में दरोगा लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The inspector was sent to the line for releasing the accused
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को चौकी से छोड़ने वाले चौकी इंचार्ज रविंद्र भाटी को एसएसपी हेमराज मीना ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाने की सुरजन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ 13 जून को पेड़ से बांधकर पीटने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने चौकी पहुंच कर इस मामले की शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ कर लिया और चौकी ले आई थी लेकिन उसे बिना किसी कार्रवाई के ही चौकी से छोड़ दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने शनिवार को इस मामले की शिकायत समाधान दिवस में एसएसपी से की थी। चौकी प्रभारी रविंद्र भाटी को समाधान दिवस में तलब किया था। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया था। जिस पर चौकी इंचार्ज ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी परविंदर सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में एसएसपी हेमराज मीना ने सुरजन नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज रविंद्र भाटी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article