{"_id":"613d0e1c8ebc3ef1634ae2bf","slug":"the-inspector-committed-indecency-with-the-petrol-pump-manager-city-news-mbd402335475","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान पुुलिस द्वारा पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से चॉबी निकाले का विरोध करने पर पुलिस ने गाली गलौज की और वीडियो बनाने पर फोन छीनकर फेंक दिया।
मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी संगम चौहान कांठ स्थित भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर मैनेजर पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वह गुरुवार को बाइक पर सवार होकर करीब छह बजे कांशीराम नगर के रास्ते से घर जा रहे थे। पार्क के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक रुकवा ली। उनकी बाइक से सिविल ड्रेस पहने एक पुलिसकर्मी ने चाबी निकाल ली। हेलमेट न होने पर उसका चालान कर दिया।
संगम चौहान ने चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों से कहा कि चालान करो पर गाड़ी से चॉबी निकालने का अधिकार आपको नहीं है। इस बात से नाराज चेकिंग कर रहे दरोगा ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब संगम चौहान ने दरोगा के व्यवहार का विरोध करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो दारोगा ने उनका फोन छीनकर फेंक दिया। ब्यूरो