{"_id":"66d3b6cead1e2a74cd0a3cd7","slug":"the-inspector-broke-the-glass-with-his-stick-on-the-candidates-bus-creating-ruckus-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-470197-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अभ्यर्थियों की बस पर दरोगा ने लाठी मारकर शीशे तोड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अभ्यर्थियों की बस पर दरोगा ने लाठी मारकर शीशे तोड़े, हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिपाही भर्ती परीक्षा देकर मुजफ्फरनगर लौट रहे अभ्यर्थियों की बस ने शनिवार को दरोगा की कार में टक्कर मार दी। हादसे से गुस्साए दरोगा ने अगवानपुर ओवरब्रिज पर बस रोकवा ली और लाठी बरसाकर बस के शीशे चकनाचूर कर दिए। इससे अभ्यर्थी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे अगवानपुर ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवकों को शांत कराकर बस को रवाना कर दिया।
मुजफ्फरनगर डिपो के बस चालक कपिल संभल में सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को लेकर आए थे। शनिवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बस लेकर लौट रहे थे। कपिल का कहना है कि कांठ रोड पर एक कार उनके आगे-आगे चल रही थी। पीएसी तिराहे पर स्कूटी को बचाने के चक्कर में उसकी बस आगे चल रही कार से टकरा गई। कार में दरोगा और उनकी पत्नी थीं। टक्कर लगने से नाराज दरोगा बस चालक से भिड़ गया। परिचालक ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
कुछ दूर चलने के बाद फिर से कार और बस में मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद बस सवार युवकों ने दरोगा पर टिप्पणी कर दी। दरोगा ने ओवरटेक करके अगवानपुर ओवरब्रिज पर बस को रोकवा लिया और कार से लाठी निकालकर बस के शीशे तोड़ दिए। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष भटनागर पहुंच गए उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। कार सवार दरोगा छजलैट क्षेत्र का रहने वाला है और कन्नौज में तैनात है। पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी लेकर घर लौटा था। थाना प्रभारी मनीष भटनागर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बस मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई।