{"_id":"676090dff5cc34289c0de945","slug":"the-innocent-child-closed-the-door-from-outside-and-the-sick-mother-burnt-to-ashes-in-the-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-544117-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मासूम ने बाहर से बंद कर दिया दरवाजा\nघर में जलकर राख हो गई बीमार मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मासूम ने बाहर से बंद कर दिया दरवाजा घर में जलकर राख हो गई बीमार मां
विज्ञापन
मुरादाबाद। काजीपुरा गांव में सोमवार सुबह घर में सो रही सुनीता (26) की जलकर मौत हो गई। महिला का पांच साल का बेटा दरवाजा बाहर से बंद कर खेलने चला गया था। इसी दौरान घर में आग लगी और महिला की मौत हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि महिला बीड़ी पीती थी। संभावना है कि उसी से आग लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में टंकी के पास शीशपाल का मकान है। बिहार की रहने वाली सुनीता से शीशपाल से करीब छह साल पहले शादी की थी। दंपती का एक पांच साल का बेटा सनी है। सुनीता मानसिक रूप से कमजोर थी और कई दिन से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण कमरे में एक चारपाई पर लेटी रहती थी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शीशपाल मजदूरी करता है। वह सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मजदूरी करने चला गया था। इसके बाद बेटा सनी भी घर का दरवाजा बाहर से बंद कर खेलने चला गया। सुबह करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर आग बुझाई। तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के पति और बेटे से पूछताछ की।
पति ने बताया कि सुनीता बीड़ी पीती थी। संभावना है कि उसी से आग लगी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आग से जलने से महिला की मौत हुई है।