{"_id":"692b592550bcfed5930239fb","slug":"the-in-charge-called-the-farmer-to-the-police-station-and-misbehaved-with-him-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-781431-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रभारी ने चौकी में बुलाकर किसान से किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रभारी ने चौकी में बुलाकर किसान से किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर विधायक ने आरोप लगाया कि मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर चौकी प्रभारी ने किसान हरपाल सिंह को चौकी में बुलाकर उनके साथ गाली गलौज की। साथ की पुश्तैनी जमीन पर जाने पर टांगे तोड़ने की धमकी दी। इस मामले में विधायक ने चौकी प्रभारी के खिलाफ एडीजी से कार्रवाई की मांग की है।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने एडीजी को पत्र भेजकर बताया कि दानसहाय की मिलक शाहपुर तिगरी रोड निवासी हरपाल सिंह ( 63) की पुश्तैनी जमीन है। किसान के खिलाफ किसी व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से चौकी प्रभारी खुशहालपुर राकेश कुमार से शिकायत की थी। शनिवार की दोपहर 2:30 बजे चौकी खुशहालपुर से हरपाल सिंह को हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कॉल कर चौकी में बुलाया। पुलिस के बुलाने पर हरपाल सिंह चौकी में पहुंचे तो चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने गाली गलौज शुरू कर दी। धमकी दी कि यदि उस जमीन की तरफ दिखाई भी दिया तो तेरी टांगे तोड़ दूंगा। हरपाल सिंह क्षेत्र के सम्मानित नागरिक हैं। चौकी प्रभारी का अभद्र व्यवहार करना बहुत ही गलत है। एडीजी से चौकी प्रभारी खुशहालपुर, के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के साथ मुरादाबाद रेंज से अंयत्र तबादले की मांग की है।