फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The importance of yoga for a healthy body was explained.

Moradabad News: स्वस्थ शरीर के लिए योग का महत्व बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The importance of yoga for a healthy body was explained.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। लोगों को स्वस्थ शरीर के लिए योग का महत्व बताया गया। तहसील परिसर में लगे योग शिविर का प्रारंभ योग प्रशिक्षक वेद प्रकाश सिंह व तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक निर्देश चौहान, वेद प्रकाश सिंह व सविता चौहान ने लोगों को विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, पद्मासन व ताड़ासन आदि करने का फायदा भी बताया। कार्यक्रम में सीओ आशीष प्रताप सिंह, सतीश कुमार वत्सल, राजीव बिश्नोई एडवोकेट, जिगुशु त्रिवेदी व धर्मपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योग का अभ्यास एडीओ सहकारिता रामाशीष प्रजापति ने कराया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी नेम सिंह, सचिन चौधरी, मुकेश यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नवीन कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में सैनी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ वीर सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को योग का महत्व बताया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, सभासद आशुतोष अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, दीपक वाल्मीकि, दिनेश कुमार प्रजापति, पवन पुष्पद, ओम कुमार एडवोकेट व भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य लिपिक विजयपाल सिंह ने कर्मचारियों को योग सिखाया। विभिन्न योगों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार, सतीश शर्मा, कलीमुद्दीन, दीपक कुमार, सफाई प्रभारी चंचल कुमार, आदि मौजूद रहे।
कोतवाली परिसर में आयोजित योग शिविर में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार, क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार और सुनील कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने आयोजित कार्यक्रम में योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उप प्राचार्य अजय कुमार आदि रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रामलीला मैदान में योग दिवस का आयोजन किया। इसमें गिरजेश कुमार ने स्वयंसेवकों को योग के महत्व के बारे में बताया और योगाभ्यास कराया। ठाकुरद्वारा ब्लॉक क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवरों पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed