फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The image of the party is formed by the conduct of the workers: Bhupendra

कार्यकर्ताओं के आचरण से बनती है पार्टी की छवि : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The image of the party is formed by the conduct of the workers: Bhupendra
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर की मजबूत तैयारी से ही आती है। कार्यकर्ताओं के आचरण से ही पार्टी की छवि बनती है, इसलिए लोगों से सकारात्मक और संयमित व्यवहार जरूरी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है।
विज्ञापन


वह शनिवार को बुदि्ध विहार स्थित बैंक्वेट हाॅल में भाजपा महानगर के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत शनिवार को व्हाइट हाउस में वर्ग गीत से हुई। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि कार्यकर्ता का निर्माण बहुत आवश्यक है। कार्यकर्ता
विज्ञापन

निर्माण एक सतत प्रक्रिया है, इसे धैर्य और संवेदनशीलता से करना होता है।

एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का आधार है। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के नारे पर कार्य कर रही है। प्रशिक्षण में क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, हरिओम शर्मा, पुष्कर मिश्रा, सर्वेश सिंह, डाॅ. राजीव कुमार ने
विज्ञापन
विज्ञापन

भी अपने विचार रखे।

इस दाैरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, दीपक गोयल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, डाॅ. केके मिश्रा, डाॅ. प्रेमवती उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, मोहनलाल सैनी, धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, विशाल त्यागी, शमी भटनागर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed